फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak army violates ceasefire again in border

पाक सेना ने साब्जियां में फिर तोड़ा संघर्ष विराम

Fri, 07 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 07 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
pak army violates ceasefire again in border

जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर में पांचवें दिन वीरवार को भी पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गगडि़या, गील, मैदान, उड़ीपुरा के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया और भारी गोलाबारी की।

विज्ञापन


भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में कई घरों में पाक सेना की गोलियां दीवारों एवं दरवाजों में आ धंसी हैं।  हालांकि, वीरवार को गोलाबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है फिर भी सीमावर्ती इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


साब्जियां क्षेत्र में पाक सेना द्वारा पिछले चार दिनों से लगातार गोलाबारी की जा रही थी। इस बीच बुधवार देर रात को पाक सेना की गोलाबारी थम गई थी।

परंतु कुछ ही घंटों के बाद पांचवें दिन वीरवार दोपहर करीब 2:50 बजे एक बार फिर पाक सेना ने भारतीय चौकियों के साथ साथ साब्जियां सेक्टर के दर्जन भर ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाया और भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पाक सेना द्वारा यूनिवर्सल मशीनगनों के साथ ही रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों पर मोर्टार भी दागना शुरू कर दिया। वहीं, पाक सेना की कई गोलियां साब्जियां स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की दीवारों पर भी लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed