{"_id":"49ffe73e55c17c74b6ffa59567e8e9db","slug":"pak-again-violates-ceasefire-at-international-border-arnia-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने तोड़ा सीजफायर, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने तोड़ा सीजफायर, दहशत में ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
Updated Mon, 11 May 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह की शांति के बाद पाक ने एक बार फिर देर रात सीजफायर का उल्लंघन करते हुए दो राउंड फायर किए। हालांकि कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद सीमा पर सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं फायर की आवाज सुनते ही सीमावर्ती ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शनिवार की देर रात पाकिस्तान की पासवान पोस्ट पर तैनात 12 चिनाब रेजीमेंट के रेंजरों ने भारत की अग्रिम पोस्ट टेंट गार्ड के नाका नंबर चार को निशाना बनाकर फायर किए। पाक की इस हरकत को उकसाने की रणनीति समझ कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि पूरी रात सीमा पार की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी गई। गौरतलब है कि इस पार अभी गेहूं की कटाई चल रही है, जबकि उस पार कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन