{"_id":"6748b756b0368f750505740a","slug":"pahalgam-is-the-coldest-place-in-kashmir-valley-chances-of-rain-and-snowfall-in-the-state-from-today-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: आज से बारिश-बर्फबारी के आसार... कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा, माइनस 5 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: आज से बारिश-बर्फबारी के आसार... कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा, माइनस 5 डिग्री पहुंचा पारा
Fri, 29 Nov 2024 12:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:21 AM IST
सार
घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में रात के पारे में गिरावट जारी है। कश्मीर घाटी में पहलगाम माइनस पांच डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडा है। श्रीनगर में भी बुधवार की रात सामान्य से माइनस 1.7 डिग्री गिरकर माइनस 2.1 सेल्सियस तापमान पहुंचने से सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती।
विज्ञापन
घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 29 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। दो दिसंबर को मौसम ज्यादा खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से शुष्क मौसम के बीच पारे में गिरावट जारी है। सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में दिन का तापमान 14.3, पहलगाम में 12.5 और गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां भी रात को कंपकंपी बढ़ी है। यहां अधिकतम पारा 24.1 और रात में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.4, बटोत में 18.3, कटड़ा में 21.9 और भद्रवाह में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां-कितना न्यूनतम पारा
लेह माइनस 8.8
काजीगुंड माइनस 3.0
गुलमर्ग माइनस 2.5
कुपवाड़ा माइनस 2.3
कोकरनाग 0.2
भद्रवाह 1.2
बटोत 4.2