फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pahalgam attack was a conspiracy to stop our rapid progress: Sunil Sharma

हमारी तेज प्रगति को रोकने की साजिश थी पहलगाम हमला : सुनील शर्मा

विज्ञापन
Pahalgam attack was a conspiracy to stop our rapid progress: Sunil Sharma
मन की बात सुनते भाजपाई।
श्रीनगर। विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा ने रविवार को कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। हम शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला हमारी तेज प्रगति को रोकने की साजिश थी। पूरे देश ने इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के साहस और वीरता को देखा है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में सुना जाता है। यह कार्यक्रम देश में नई क्रांति की शुरुआत है। दिन-प्रतिदिन लोग, खासकर युवा इससे जुड़ रहे हैं। आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी यहां मौजूद थे, हमने श्रीनगर के इस बूथ पर मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरखशां अंद्राबी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर जगह का परिचय कराया। ऑपरेशन सिंदूर का महिमामंडन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जैसे माओवादी इलाकों में विकास के कदमों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सत शर्मा, रामगढ़ से विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल और आरएसपुरा जम्मू दक्षिण से विधायक डॉ. नरिंदर सिंह रैना, मंजूर भट, बिलाल पर्रे, इंजीनियर एजाज हुसैन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में भी सुनी मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात शोपियां के भाजपा कार्यालय में भी सुनी गई। इस दौरान भाजपा नेता जाविद कादरी, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed