{"_id":"1735df5f3d3cc647007ce44bd9f6f5cc","slug":"overhaul-in-jammu-and-kashmir-s-judiciary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के न्यायतंत्र में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के न्यायतंत्र में फेरबदल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक प्रशासन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को न्यायतंत्र में हलका फेरबदल किया गया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके हंजूरा ने न्यायिक अफसरों के तबादले और तैनाती के संबंध में आदेश जारी किया।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार बडगाम के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज मोहम्मद इब्राहिम वानी को एडीएसजे हंदवाड़ा बनाया गया, जबकि इस पद पर तैनात शाजिय तब्बसुम को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, श्रीनगर का पीठासीन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया।
विज्ञापन
ट्रिब्यूनल में तैनात मोहम्मद यूसुफ वानी को प्रिंसिपल सेशन जज बडगाम, एडिशनल मोबाइल मजिस्ट्रेट (जम्मू) नवीन जम्वाल को मुंसिफ माहौर, सुंदरबनी की मुंसिफ आरती देवी को हाईकोर्ट के जम्मू विंग में लीव रिजर्व पोस्ट और कालाकोट के मुंसिफ को सुंदरबनी मुंसिफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह सप्ताह में तीन दिन वहां कोर्ट लगाएंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल ने अपने पूर्व के आदेश पर कहा कि एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट खलत्सी की कोर्ट लेह में होगी। एक मई से 31 अक्तूबर तक लगने वाली कोर्ट के पीठासीन अधिकारी 15 दिनों में एक बार खलत्सी में अदालत लगाएंगे।
इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची तय की गई। जिला जज सिकंदर आजम को वरिष्ठता सूची में अशोक कुमार के नीचे और मोहन सिंह परिहार के ऊपर रखा गया है।