{"_id":"681674eff3e3acc74f02bd22","slug":"over-head-water-tank-constuction-start-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122873-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 करोड़ से बनेगा ओवर हेड टैंक, दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 करोड़ से बनेगा ओवर हेड टैंक, दूर होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
नई जल योजना को शुरू करते विधायक व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। आने वाले दिनों में नगर के भीतर पीने के पानी की समस्या हल होगी और लोगों को साफ सुथरा पीने का पानी मिलेगा। शनिवार को वार्ड तेरह में स्थित जलशक्ति विभाग कार्यालय के पीछे पड़ी खाली जमीन पर ओवर हेड वाटर टैंक बनाने का काम शुरू करवाया गया।
रियासी विधानसभा से भाजपा विधायक कुलदीप राज दुबे ने रिबन काट कर काम शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि उक्त टैंक की क्षमता पचास हजार गैलन होगी जिस में पानी फिल्टर हो कर आयेगा। ओवर हेड टैंक बनाए जाने पर कुल दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिस का टेंडर जारी कर इसे बनाने का समय सीमा डेढ़ वर्ष रखी गई है। विधायक ने बताया कि शहर के लोगों को आने वाले दिनों में पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुदेश कुमार पूरी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन योगराज रैना, पूर्व पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉली सूरी, मंडल प्रधान करन देव सिंह, उपप्रधान सुरिंदर शर्मा, महासचिव सतपाल शर्मा आदि मौजद थे।