{"_id":"575e92174f1c1ba43f11c262","slug":"over-51-000-pilgrims-visit-vaishno-devi-shrine-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्थापित किया कीर्तिमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्थापित किया कीर्तिमान
एजेंसी/जम्मू
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी यात्रा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णों देवी में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को एक दिन में 51 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णों देवी के दर्शन किए। यह एक दिन श्रद्धालुओं द्वारा माता के दर्शन करने का सबसे उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 51,191 श्रद्धालु कटरा बेस कैंप से माता के दर्शन के लिए गए। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'एक ही दिन में पवित्र गुफा के दर्शन का यह तीर्थयात्रियों की संख्या सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।'
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी के अधिकारी के मुताबिक एक दिन में औसतन 25 से 30 हजार श्रद्धालु रोज दर्शन करते हैं। यह आंकड़ा त्योहार के समय बढ़कर 40 हजार तक चला जाता था। इस समय कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। हालांकि यात्रा सुचारु रुप से चल रही है। शहर और उसके आसपास के इलाको में काफी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन