{"_id":"3616f8ec1895b22df7eaba3bc5cbc145","slug":"over-15-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के चलते 15 से ज्यादा ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के चलते 15 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के चलते जम्मू में रेल सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हरियाणा से होकर जाने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इन ट्रेनों के रद्द होने से करीब 30 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
दो दिन में जम्मू से तीन हजार के करीब यात्रियों ने टिकटें रद्द करवाई हैं। इस मद में रेलवे को करीब 15 लाख रुपये लौटाने पड़े।
जाट आंदोलन के चलते शुक्रवार को जम्मू और कटड़ा से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना होने वाली आठ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। शनिवार को स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा से होकर आने वाली कोई भी ट्रेन जम्मू नहीं पहुंची, जबकि शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, दुरंतो, पूजा, जम्मू तवी, जम्मू मेल, झेलम, स्वराज, कानपुर, अमरनाथ, अंडमान, राउरकेला, टाटा मूरी, मालवा, कालका एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
स्टेशन परिसर यात्रियों से खचाखच भरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक टिकट रद्द करवाने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। रेलवे टिकट को कैंसल करने पूर पूरी राशि रिफंड कर रहा है।
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर के रास्ते जाने वाली ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है, लेकिन हरियाणा के हालात को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का आरोप था कि प्रशासन की तरफ से फंसे हुए यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।