{"_id":"68d99f3c3865d8c23d09c01a","slug":"outstation-passenger-vehicles-remain-operational-for-a-long-time-by-paying-less-passenger-tax-samba-news-c-10-jam1005-725501-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कम पैसेंजर टैक्स देकर लंबे समय तक सक्रिय रह रहे बाहरी यात्री वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कम पैसेंजर टैक्स देकर लंबे समय तक सक्रिय रह रहे बाहरी यात्री वाहन
Mon, 29 Sep 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंजाब से आ रहे कई छोटे यात्री वाहनों को जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर अवैध ढंग से दौड़ाया जा रहा है। प्रवेशद्वार लखनपुर में इन वाहनों का कुछ दिन का पैसेंजर टैक्स कटवाकर यहां महीनों सक्रिय रखा जाता है। ये वाहन अधिकतर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ प्रदेश के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को ले जाने का काम करते हैं। पैसेंजर टैक्स की चोरी से प्रदेश के राजस्व को खपत लगती है।
आरटीओ कार्यालय जम्मू की ओर से ऐसे कई वाहनों को पहले भी चिह्नित किया जा चुका है। इनमें अधिकांश वाहन कश्मीर के लिए सवारियां ले जाते हैं। ये वाहन अधिकांश रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहते हैं। ये वाहन चालक पैसे बचाने के चक्कर में कम टैक्स भरते हैं और लंबे समय तक ऐसे वाहनों को अवैध ढंग से सड़कों पर दौड़ाते हैं। लखनपुर में प्रति पैसेंजर वाहन से प्रतिदिन 200 रुपये टैक्स लिया जाता है। प्रदेश में वाहन जितने दिन रहेगा उतना ही अधिक पैसेंजर टैक्स देना होगा लेकिन पंजाब से आने वाले ऐसे दर्जनों वाहन चालक ऐसा नहीं कर रहे। कई ट्रैवल एजेंट भी पैसा कमाने के चक्कर में अवैध ढंग से पैसेंजर वाहनों को कम टैक्स देकर दौड़ा रहे हैं। ऐसे वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी नुकसान होता है। मसलन अगर ऐसे वाहन का चालक उनसे अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत करना मुश्किल रहता है क्योंकि उसकी पहचान नहीं हो पाती। अगर पंजीकृत टैक्सी की जाती है तो उसकी सारी जानकारी उपलब्ध रहती है और उसकी कहीं भी आसानी से पहचान की जा सकती है।
कोई भी यात्री प्रीपेड सेंटर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अधिकृत ट्रैवल एजेंट, टैक्सी स्टैंड से ही पंजीकृत टैक्सी ले। ऐसी टैक्सी पर पीले रंग की नंबर प्लेट और पट्टी रहती है।
विज्ञापन
- जसमीत सिंह, आरटीओ जम्मू