{"_id":"57c67ca34f1c1bf47f2cb4d7","slug":"outh-killed-5-injured-in-clashes-between-security-forces-and-protesters-in-ladoora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू हटते ही कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, एक की मौत, दर्जनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू हटते ही कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, एक की मौत, दर्जनों घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटते ही बुधवार को हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक के मौत की खबर आ रही है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के लाडोरा इलाके में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी दौरान भीड़ में से कुछ युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
शुरूआत में सुरक्षा बलों ने संयम बरता लेकिन जब स्थित नियंत्रण से बाहर होने लगी तो जवानों ने आंसू गैसे के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिंसा के देखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी को इलाके में भेजा गया है।

#FLASH Youth killed, 5 injured in clashes between security forces and protesters in Ladoora area of Baramulla district in J&K.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 31, 2016
Trending Videos
दो थाना क्षेत्रों को छोड़ सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा
श्रीनगर में पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
वहीं बुधवार को कश्मीर के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
हालात सामान्य होता देख पुलवामा से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है। अब घाटी में केवल श्रीनगर के दो थाना क्षेत्रों एमआर गंज तथा नौहट्टा में ही कर्फ्यू है।
मंगलवार को श्रीनगर के बाग ए मेहताब व बटमालू, सोपोर के चंकीपोरा व मुख्य चौक, डोरू के महमूदाबाद तथा बांदीपोरा के कलूसा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। डोरू में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

घाटी के भीतरी इलाकों से बीएसएफ को हटाया गया
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि आठ हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर जारी है।
इस हिंसा में अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 2000 से ज्यादा सुरक्षा बल और 4000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
हिंसा को रोकने के लिए घाटी के भीतरी इलाके में 12 साल बाद बीएसएफ की तैनाती की गई थी लेकिन मंगलवार को बीएसएफ को हटा कर सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया।