फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oth Ceremony possible in the second week of April

J&K: महबूबा का शपथ ग्रहण समारोह अप्रैल के दूसरे हफ्ते में संभव

Mon, 28 Mar 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Mar 2016 05:05 PM IST
सार

  • सहयोगी दलों में मंत्रालयों पर फंसे पेच से ताजपोशी में देरी
  • महबूबा श्रीनगर पहुंचीं, भाजपा और पीडीपी नेताओं में चर्चा जारी
  •  प्रदेश भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी में जुटी 
  • मंत्रालयों पर दोनों दलों के नेताओं में संपर्क कायम 

विज्ञापन
oth Ceremony possible in the second week of April
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल एन एन वोहरा की ओर से पीडीपी विधायक दल की नेता महबूबा मुफ्ती के नई सरकार के गठन के दावे को स्वीकार करने के 24 घंटे के बाद भी पीडीपी और भाजपा नेतृत्व शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


दोनों दलों में मंत्रालयों के बंटवारे पर फंसे पेच को ताजपोशी में देरी का कारण माना जा रहा है। भावी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रविवार सुबह जम्मू से श्रीनगर पहुंचीं। 
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालयों पर दोनों दलों के नेताओं में संपर्क कायम है।

पीडीपी की ओर से सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग और डॉ. हसीब द्राबू भाजपा नेताओं से चर्चा जारी रखे हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय करने पर भी बातचीत हो रही है। दो और तीन अप्रैल को प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की जम्मू में बैठक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 या 9 अप्रैल की तिथि पर दोनों दलों में बन सकती है सहमति

oth Ceremony possible in the second week of April
न‌िर्मल स‌िंह भाजपा व‌िधायक दल के नेता हैं। - फोटो : Amar Ujala
बताया जा रहा है कि शपथ के लिए 8 या 9 अप्रैल की तिथि पर दोनों दलों में सहमति बन सकती है। इससे पूर्व भाजपा और पीडीपी नेताओं को सरकार गठन की सभी औपचारिकताओं को पूरा करना है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना हैं कि प्रदेश भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी में जुटी है। 

मुख्य सचिव और डीजीपी महबूबा से मिले
महबूबा मुफ्ती का मुख्यमंत्री बनना तय होने के बाद रविवार को रियासत के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने औपचारिक मुलाकात कर उनसे प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। गेस्ट हाउस नंबर एक में मुख्य सचिव बी आर शर्मा और पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने महबूबा से अलग-अलग मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed