फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   order

प्रदेश में इसी माह सभी पटवारियों को मिलेंगे कार्यालय

विज्ञापन
order
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सभी पटवारियों को 31 मार्च तक कार्यालय उपलब्ध हो जाएंगे। सरकारी स्कूल, कार्यालय, पंचायत घर या फिर खाली पड़ी सरकारी इमारतों में पटवारियों के लिए कार्यालय बनेंगे। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता के निर्देश पर राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर 28 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी की तरफ से जारी सर्कुलर के तहत भूमि रिकार्ड के बेहतर रखरखाव और जन सुविधा के लिए मुख्य सचिव ने सभी पटवारियों को कार्यालय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी जिला उपायुक्त संबंधित पटवार हल्को के पटवारियो के लिए कार्यालय उपलब्ध करवाएं। पटवारियो के कार्यालय के बाहर हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में बोर्ड के साथ पटवारी का मोबाइल नंबर भी लिखा जाए।
विज्ञापन

पटवार एसोसिएशन ने किया स्वागत
जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष संदीप कोहली ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से पटवारियों को कार्यालय उपलब्ध करवाने की मांग कर रहा है। इस फैसले से जनता का भला होगा और पटवारियों को भी अपने कार्यालय में बैठकर जनता के काम करने का अवसर मिलेगा। इससे पटवारियों के कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमण शर्मा का कहना है कि पटवारियों को कार्यालय मुहैया करवाए जाने से पटवारी व जनता दोनों का भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed