फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oppositions makes people astray said bjp

जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष : भाजपा

Thu, 19 Nov 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Nov 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
oppositions makes people astray said bjp

भाजपा ने विपक्षी दलों नेकां, कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी पर बेबुनियाद और हल हो चुके मसलों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलवीर राम रतन ने कहा है कि इन पार्टियों से पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का अच्छा कामकाज पच नहीं रहा है।

भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी पार्टियों को जम्मू संभाग के लोगों की याद आ रही है। सालों तक सत्ता में रहने के दौरान इन पार्टियों ने क्या किया, पहले इसका जवाब इन्हें देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पार्टियों की वजह से ही जम्मू संभाग भेदभाव का शिकार रहा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब यह पार्टियां लोगों को गुमराह करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की ओर से जारी 80 हजार करोड़ के अब तक के सबसे बड़े पैकेज में जम्मू-अखनूर-पुंछ सड़क चौड़ीकरण के लिए 5100 करोड़ के अलावा जम्मू के लिए एम्स, स्मार्ट सिटी, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों के लिए भी राशि आवंटित की गई है।

उनका कहना है नेकां सत्ता से बाहर होने के बाद विभाजनकारी बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के बयान कि अमरनाथ के लिए एक इंच भूमि भी नहीं दूंगा, के बाद ही 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन हुआ। उन्होंने कांग्रेस नेता डा. मनोहर लाल शर्मा के बयानों को बेबुनियाद करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed