{"_id":"83946772ec3916ced080842639811fb7","slug":"opposition-will-discuss-these-issues-in-assembly-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ प्रतिबंध, श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गरमाई सियासत के बीच तीन अक्तूबर से शुरू होने जा रहे राज्य विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष तल्ख रवैये के साथ सत्र का आगाज करना चाहता है तो सत्तापक्ष भी विपक्ष के हर सवाल का पूरी तैयारी से जवाब की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
सत्तापक्ष की तरफ से पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की समन्वय कमेटी की बैठक के अलावा पार्टी स्तर पर भाजपा और पीडीपी की विधायक दल की बैठकों में रणनीति तैयार होगी। विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस और नेकां की रणनीति भी विधायक दल की बैठकों में बनेगी। इसके लिए तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के लिए सत्तापक्ष पूरी तरह से तैयार है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जन आकांक्षाओं के अनुसार काम कर रही है। विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में नाकाम हो गई है। न तो राज्य में स्मार्ट सिटी आई और न ही एम्स बनाने की तरफ कुछ किया गया।
बीफ प्रतिबंध, श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सर्विस पर सेवा शुल्क, रिफ्यूजियों के मसलों का हल न होना, सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा शेल्टर न मिलना, अलगाववाद, आतंकवाद में बढ़ोतरी और बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दे जोरशोर से उठाएं जाएंगे।