फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition walkout from jammu kashmir assembly

बजट सत्र: नेकां और कांग्रेस सदस्यों ने विधान परिषद से वाक किया आउट

Mon, 02 Jan 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/ जम्मू Updated Mon, 02 Jan 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
opposition walkout from jammu kashmir assembly
हंगामा करते विधायक - फोटो : AMAR UJALA
विधान परिषद सत्र के पहले दिन मृत्यु लेख संदर्भ के बीच में ही नेकां व कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कांग्रेस सदस्य जहांगीर हुसेन मीर, जुगल किशोर शर्मा और नरेश गुप्ता ने हंगामे के बीच दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेकां व कांग्रेस के सदस्य सदन से वाक आउट कर गए। 
विज्ञापन


इस बाद भाजपा व पीडीपी सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ पर सदन में रियासत के पूर्व राज्यपाल रहे ले. जनरल रिटायर्ड एस के सिन्हा, बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे मोहम्मद शफी कुरैशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगतराम शर्मा, पूर्व विधायक एवं सांसद मोहम्मद शफी भट्ट, पूर्व मंत्री गुलाम उद दीन शाह, एमएलसी धर्मवीर सिंह ओबराय, पूर्व एमएलसी अजीज मोहम्मद कारी और पूर्व विधायक पृथ्वी चंद को सदस्यों ने याद करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक ने कहा कि नेकां व कांग्रेस सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ का भी ध्यान नहीं रखा। उन्होंने विपक्ष का इस तरह का रवैया पहली बार देखा है। उन्होंने वर्तमान नेकां सदस्य धर्मवीर सिंह ओबराय का निधन हुआ है लेकिन सदन में नेकां सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाए वाक आउट कर गए। भाजपा सदस्य सोफी मोहम्मद युसुफ ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंदोस्तान जिंदाबाद करने वालों का सदन में स्वागत'

opposition walkout from jammu kashmir assembly
हंगामा करते विपक्षी पार्टियों के विधायक - फोटो : AMAR UJALA
भाजपा सदस्य अशोक खजूरिया ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच होती है लेकिन मृत्यु लेख संदर्भ का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत माता हमारी माता है।

हिंदोस्तान जिंदाबाद करने वाले का सदन में स्वागत होगा और जो ऐसा नहीं करता वह पाकिस्तानी माना जाएगा। भाजपा सदस्य विबोध गुप्ता व पीडीपी सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा एमएलसी अजातशत्रु सिंह ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पूर्व नेकां सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ में कश्मीर में मारे गए युवाओं को शामिल करने की मांग की। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने शहीद सैनिकों को भी मृत्यु लेख संदर्भ में जगह देने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed