फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition to opening yoga center

Jammu News: प्राइमरी हेल्थ सेंटर में योग केंद्र खोलने का विरोध

Fri, 30 Aug 2024 06:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 30 Aug 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Opposition to opening yoga center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आयुष केंद्र की ओर से योग केंद्र वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि यहां पहले से जगह कम है। इस कारण वह योग केंद्र नहीं बनने देंगे।
वीरवार को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग सरफराज अहमद प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आयुष के योग केंद्र के निर्माण कार्य वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठे हों गए। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से निरीक्षण का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि आयुष की तरफ से योग केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए अरनिया अस्पताल में वह जगह का निरीक्षण कर रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर में योग केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। पहले भी योग केंद्र को लेकर खींचतान हो चुकी है। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों द्वारा किसी और सरकारी जगह पर योग केंद्र खोलने के लिए कहा गया है। इस मुद्दे पर लिखित में जिला मजिस्ट्रेट को अर्जी भी दी गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अरनिया प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करने का कार्य प्रगति पर है। इसके चलते अस्पताल में किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपग्रेड हो जाने के बाद इमारत का निर्माण कार्य होगा। इसके लिए पहले से ही जगह कम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में और भी सरकारी जमीन है। वहां पर आयुष योग केंद्र को शिफ्ट कर दिया जाए। इस मौके पर लोगों के साथ पीडब्ल्यूडी अधिकारी की बहस बाजी भी हुई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने लोगों को कहा कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आयुष के योग केंद्र के निर्माण कार्य की रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। इसके चलते वह आयुष योग केंद्र वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि आयुष योग केंद्र के लिए अरनिया अस्पताल के अलावा किसी और जगह का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में आयुष का योग केंद्र किसी कीमत पर नहीं खुलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह धरना प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार हैं।उसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारी वहां से चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अरनिया के जेई पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आयुष के योग केंद्र के लिए 26 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया है। इसकी अलॉटमेंट भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयुष की तरफ से अस्पताल में जगह को चिन्हित किया गया है। लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed