फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition ruckus during Governor's address

बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

Wed, 25 May 2016 09:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 25 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition ruckus during Governor's address
राज्यपाल के अभ‌‌िभाषण के दौरान हंगामा - फोटो : PTI
रियासत के बजट सत्र की हंगामेदार शुरूआत हुई। बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के अलावा विपक्ष के सभी सदस्यों ने वाकआउट कर दिया। 30 जून तक चलने वाले सत्र में अभी और हंगामा होने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया, कांग्रेस और नेकां सदस्यों ने अफस्पा और फूड सिक्योरिटी बिल को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भी हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में हुई हत्याओं को लेकर हंगामा शुरू किया। उन्होंने व्हाट हैपेंड टू द मजिस्टीरियल प्रोब ऑफ हंदवाड़ा किलिंग लिखी तख्ती हाथ में उठा रखी थी।

सबसे पहले कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया। नेकां के सदस्य काफी देर तक हंगामा करते रहे। वह भाषण नहीं राशन चाहिए और अफस्पा हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। वन मंत्री लाल सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए विवादित बयान पर वह लाल सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग की गई।

इसके साथ ही जम्मू के मुस्लिमों को तहाफुज देने की भी मांग की गई। हंगामे के दौरान नेकां विधायकों ने लाल सिंह को समाज का दुश्मन मंत्री तक कह डाला। यहां तक कि विधायक अकबर लोन ने लाल सिंह को खश (कश्मीरी शब्द जिसका मतलब है गला काटना) करो का भी नारा लगाया। बाद में हंगामा करते हुए नेकां विधायक भी बाहर चले गए और धरने पर बैठ गए।


इस सबके दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गायब दिखे। दूसरी ओर निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद राज्यपाल के अभिभाषण के अंत तक हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में फायरिंग में हुई स्थानीय लोगों की मौत के अलावा कई मुद्दों को लेकर हंगामा करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed