फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition leader protest in j&k assembly

विधानसभा के सेंट्रल हाल के बाहर विपक्षी सदस्यों का धरना

Wed, 01 Feb 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Feb 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
opposition leader protest in j&k assembly
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा - फोटो : AMAR UJALA
विपक्ष के हंगामे के बाद विधान परिषद की कार्यवाही को चेयरमैन हाजी अनायत अली की ओर से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्यों ने विधानसभा के सेंट्रल हाल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस एमएलसी जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनुच्छेद 370 को तोड़ने की बात करने वालों को राष्ट्र द्रोही बताया है। उन्होंने कहा इसका मतलब यह हैं कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी राष्ट्र द्रोही जिनका अनुसरण भाजपा करती है और भाजपा भी राष्ट्र द्रोही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा विधान परिषद में लोकतंत्र के साथ मजाक किया गया है। कांग्रेस के सदस्य केवल चेयरमैन से यह मांग कर रहे थे कि वह भाजपा को मुख्यमंत्री का बयान आने के बाद अपना पक्ष साफ करने व यहां पर इस मामले में चर्चा करवाएं। लेकिन ट्रेजरी बेंच से किसी ने कहा कि यहां पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। इसके बाद चेयरमैन ने भी ऐसा ही कहा। इसके बाद मामला भड़का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी सज्जाद किचलू ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस मुख्यमंत्री के अनुच्छेद 370 के बयान का स्वागत करती है। बस इस मामले में सदन में चर्चा चाहती थी लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाया गया जिसके बाद मामला बिगड़ा और विधानसभा से भी मार्शलों को यहां विपक्षी सदस्यों के खिलाफ प्रयोग में लाएं गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed