फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition angry from omar government

बिना योजना के फंड आवंटन पर विपक्ष खफा

Thu, 28 Aug 2014 11:19 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
opposition angry from omar government

सबसे बड़ी विपक्षी दल पीडीपी ने सदन की कार्रवाई के चौथे दिन सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए समय पर फंड न रिलीज किए जाने पर जबरदस्त हंगामा किया। उन्होंने सरकार पर फंड आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर पीडीपी ने सदन से वाकआउट किया।

विज्ञापन


सदन की कार्रवाई के दौरान विपक्ष के नेता अब्दुल रेहमान वीरी ने सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए फंड समय पर न रिलीज करने पर सदन में गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में विकास कार्यों का सीजन अब खत्म होने को है, लेकिन सरकार के हाथों में खर्च करने के लिए कुछ भी नहीं है जिसके कारण घाटी में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए वीरी ने आरोप लगाया कि यह सब सरकार की खराब योजनाओं के चलते हो रहा है।

खजाना खाली, कई बिल लंबित

opposition angry from omar government

वीरी ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि सदन में बजट पास हुए एक लंबा अरसा हो गया है, लेकिन अब तक सरकार के पास खर्च करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 400 करोड़ कर्जा लिए जाने के बावजूद भी राज्य का खजाना खाली पड़ा है और कई बिलें लंबित पड़ी हुई हैं।

वीरी के अनुसार, मौजूदा गठबंधन सरकार ने राज्य को खोखला कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो इलाके वर्तमान सरकार के मंत्रियों या विधायकों के हैं उन इलाकों के लिए फंड का आवंटन किया जाता है, लेकिन बाकियों के साथ भेदभाव होता है। स्पीकर मुबारक गुल ने सरकार पर लगे इन आरोपों को चिंताजनक बताया।

सरकार पर लगे इन आरोपों पर राज्य योजना मंत्री अजय सधोत्रा द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर पीडीपी के अब्दुल रेहमान वीरी समेत अन्य विधायकों ने रोष जताते हुए सदन से वाकआउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed