{"_id":"60644d7132efa8411f31b43c","slug":"opportunity-given-to-young-people-to-show-talent-by-organizing-fashion-show-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में फैशन शो का आयोजन कर युवाओं को दिया गया प्रतिभा दिखाने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में फैशन शो का आयोजन कर युवाओं को दिया गया प्रतिभा दिखाने का अवसर
Wed, 31 Mar 2021 03:52 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
घाटी में आयोजित फैशन शो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए श्रीनगर के शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंगलवार को 'द कश्मीर फैशन शो' का आयोजन किया गया। इस आयोजन के आयोजक मोमिन मीर का कहना था कि घाटी के युवाओं में फिल्म की दुनिया में काम करने की क्षमता और प्रतिभा है और इस मंच के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस फैशन शो में डिजाइनर क्योशेबा का कहना था कि फैशन हर बार बुरा नहीं होता है, यह सब कपड़े पहनना और उनकी प्रस्तुति पर निर्भर करता है। फैशन शो में हिस्सा लेने वाली एक प्रतिभागी सारा ने कहा कि यह केवल एक सोच है कि महिलाओं को मॉडलिंग नहीं करनी चाहिए,यह उनके लिए नहीं बनी है। इस पुरानी सोच को खत्म करने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सारा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है कि उन्हें इतने इस मंच पर आने का मौका मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डल और नगीन झीलों में हाउस बोटों के संचालन के लिए नई नीति, जानिए क्या होंगे बदलाव
विज्ञापन
उनका कहना था कि यह फैशन शो विशेष रूप से कश्मीरी लड़कियों के लिए मददगार साबित होगा। वहीं रेडियो जॉकी उमर वानी जिन्होंने रैंप वॉक को जज किया उन्होंने कहा कि वे जल्द ही फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए घाटी में एक अभिनय स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि कश्मीर के सभी जिलों में फैशन शो के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए थे। जिसके बाद फैशन शो के लिए कुल 22 उम्मीदवारों को चुना गया। कार्यक्रम में उम्मीदवारों द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों को स्थानीय फैशन डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किया गया था।