{"_id":"60278413651ac57070442e2c","slug":"opening-of-cold-store-in-jammu-and-kashmir-will-start-soon-know-where-will-the-facility-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोल्ड स्टोर खोलने पर जल्द शुरू होगा काम, जानिए किस जगह पर मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोल्ड स्टोर खोलने पर जल्द शुरू होगा काम, जानिए किस जगह पर मिलेगी सुविधा
Sat, 13 Feb 2021 01:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से प्रदेश में चार कोल्ड स्टोर खोलने की कवायद पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कोल्ड स्टोर कठुआ, जम्मू, बारामुला और अनंतनाग में खोले जाएंगे। इन जिलों में फलों की पैदावार ज्यादा होती है। साथ ही आसपास के जिलों से भी फल आते हैं। इन सेंटरों में फलों को कई-कई महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र में खुले रहे प्रति कोल्ड स्टोर पर दस करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें फलों को तारोताजा रखने के लिए पूरी व्यवस्था होगी। पहले बागवानों के फल सीजन बीतने के साथ ही खराब हो जाते थे। इस कारण उन्हें काफी नुकसान होता था। स्टोरों में फल रखने से ऑफ सीजन में भी बाजारों में फल समय-समय पर उपल्ब्ध होते रहेंगे।
विज्ञापन
निजी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर के लिए मांगे गए आवेदन
निजी क्षेत्र में भी हर जिले में पांच-पांच कोल्ड स्टोर खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बागवानी विभाग ने आवेदन मांगे हैं। आगामी माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक फर्मे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर:सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकल रही तीखी धूप
सरकारी क्षेत्र में चार कोल्ड स्टोर खोलने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। इन पर काम शुरू हो जाएगा। इससे बागवानों को काफी लाभ मिलेगा। ऑफ सीजन में तारोताजा फल मंडियों में बिकेंगे।
-सेवक राम, निदेशक, बागवानी विभाग