{"_id":"f25e060c3a265f1e57d265a954069058","slug":"open-new-route-to-vaishno-devi-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: वैष्णो देवी भवन का नया मार्ग खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: वैष्णो देवी भवन का नया मार्ग खुला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंवारी से भवन को जाने वाला नया मार्ग बुधवार को मौसम साफ होने के साथ ही खोल दिया गया। मंगलवार को बारिश और खराब मौसम के चलते इस ट्रैक को बंद कर दिया गया था। इस मार्ग के खुलने से माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को राहत मिली। फिलहाल, इस मार्ग से आवाजाही सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन
त्रिकुटा की पहाड़ियों पर धुंध छाई रहने के चलते बुधवार को भी कटड़ा से सांझी छत हेलीकाप्टर सेवा ठप रही। घंटों के इंतजार करने के बावजूद हेलीकाप्टर सेवा शुरू नहीं होने से मायूस श्रद्धालुओं ने पैदल और घोड़े या पालकी का सहारा लिया।
विज्ञापन
श्रद्धालु सोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मोहित, पांडे, सुनीता आदि का कहना है कि उन्होंने आनलाइन टिकट बुक कराया था। हेलीकाप्टर से सफर कर माता के दर्शन करने के लिए जाना था, लेकिन नहीं जा सके।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी से मंगलवार को 19 हजार के करीब श्रद्धालु यात्रा पर्ची लेकर भवन की ओर रवाना हुए। वहीं, बुधवार शाम तक 13 हजार यात्री पंजीकरण कराकर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष के बंद होने का समय बाकी था। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया।