{"_id":"acd198cd6815c466d484835dde3f7a9a","slug":"open-army-recruitment-would-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, सेना भर्ती में अपने जिले की आनलाइन आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, सेना भर्ती में अपने जिले की आनलाइन आवेदन की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
सेना की होने वाली ओपन भर्ती के लिए अब आनलाइन आवेदन होगा। जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी के लिए अलग अलग तिथियों पर भर्ती की जाएगी। बाकायदा कामन एंट्रेस टेस्ट होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का सिस्टम भी लागू होगा। प्रत्येक गलत जवाब पर अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
30 अक्तूबर से 10 नवंबर तक भर्ती की जाएगी। 30 अक्तूबर को सांबा, 31 अक्तूबर को कठुआ, बनी, बसोहली, एक नवंबर को हीरानगर, बिलावर, 2 नवंबर को जम्मू के बिश्नाह, अखनूर, 3 नवंबर को आरएस पुरा, 4 नवंबर को राजोरी, 5 नवंबर को उधमपुर और पुंछ, 6 नवंबर को डोडा, किश्तवाड़, रियासी, 7 नवंबर को रामबन, 8 और 9 नवंबर को उम्मीदवारों का मेडिकल होगा।
विज्ञापन
10 नवंबर को उम्मीदवारों के दस्तावेज जमा होंगे। आनलाइन आवेदन करने वालों को सुजवां कैंटोनमेंट में रिपोर्ट करनी होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर मिलेंगे।
विज्ञापन