फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OPD in Super Specialty Hospital Jammu from tomorrow, routine surgery will be restored from June 10

जम्मू: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कल से ओपीडी, दस जून से रूटीन सर्जरी होगी बहाल

Sun, 06 Jun 2021 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 01:00 PM IST
सार

जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पतालों की उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है। सर्जरी के सुचारू कार्य के लिए कोविड ड्यूटी में तैनात स्टाफ को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
OPD in Super Specialty Hospital Jammu from tomorrow, routine surgery will be restored from June 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में सोमवार से ओपीडी सेवा और 10 जून से पचास फीसदी रूटीन सर्जरी को बहाल कर दिया जाएगा। यह फैसला जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पतालों की प्रिंसिपल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में शनिवार को लिया गया। उल्लेखनीय है कि मनोचिकित्सा अस्पताल में शुक्रवार से ही ओपीडी सेवा बहाल की जा चुकी है। 

विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक व विभागाध्यक्ष डॉक्टरों की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि एमसीएच गांधीनगर अस्पताल में कोविड ड्यूटी पर लगाए गए यूरोलॉजी और सीटीवीएस ऑपरेशन थियेटर स्टाफ को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में वापस बुला लिया जाएगा ताकि ऑपरेशन थियेटर में रूटीन सर्जरी का काम सुचारु रूप से चल सके। 
विज्ञापन


कैंसर इंस्टीट्यूट और किडनी ट्रांसप्लांट प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा
वहीं कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम व तैयारी के लिए गैस पाइपलाइन का दर्जा बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, किडनी ट्रांसप्लांट प्रोजेक्ट पर जारी कार्यों की गति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जीएमसी व एसोसिएटेड अस्पतालों के प्रशासक एके खजूरिया, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज चलोत्रा, एमसीएच गांधीनगर के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा व अन्य विभागाध्यक्ष डॉक्टर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed