{"_id":"592198a34f1c1bec3e535a6f","slug":"only-registered-tourist-will-be-allowed-for-amarnath-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना हो सकती है परेशानी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 21 May 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव बीबी व्यास ने डीजीपी और मंडलायुक्त कश्मीर को असेस कंट्रोल गेट दोमेल तथा चंदनबाड़ी में मजबूत तंत्र को विकसित करके पंजीकृत यात्रियों और सेवादारों को ही अमरनाथ यात्रा की इजाजत देने को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
श्रीनगर में शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव ने यात्रा संबंधी कई दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में यात्रा ट्रैक के पुनर्निर्माण, अपग्रेडेशन, पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर बर्फ हटाने, बिजली, पानी की व्यवस्था एमआरटीएस की नियुक्ति, पहलगाम और सोनमर्ग में सफाई व्यवस्था, लखनपुर से सोनमर्ग पहलगाम तक हाईवे समेट ट्रांजिट कैंप स्थापित करने, असेस कंट्रोल, सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के सचिव ने बताया कि यात्रा क्षेत्र मेें पहलगाम और सोनमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी कचरा निस्तारण और सालिड वेस्ट पर काम करेगी। पीडीडी आयुक्त सचिव ने बताया कि बिजली व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि बेस अस्पताल, मेडिकल एड सेंटर और इमरजेंसी एड सेंटर पर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ कर्मी तैनात होंगे
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रबंधों की समीक्षा
- फोटो : डेमो फोटो
मुख्य सचिव ने यात्रियों की बेहतर सेहत के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने मंडलायुक्त कश्मीर को यात्रा के दौरान बेहतर और मजबूत आपदा प्रबंधन बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी एसपी वैद, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा में बेहतर आपदा प्रबंधन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यात्रा में मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए 122 एसडीआरएफ और 172 एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। होम गार्ड के सौ स्वयंसेवी और इतने ही सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व बालटाल और पहलगाम में मॉक ड्रिल करके खामियों को दूर किया जाए।
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा में बेहतर आपदा प्रबंधन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यात्रा में मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए 122 एसडीआरएफ और 172 एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। होम गार्ड के सौ स्वयंसेवी और इतने ही सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व बालटाल और पहलगाम में मॉक ड्रिल करके खामियों को दूर किया जाए।