फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   only registered tourist will be allowed for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना हो सकती है परेशानी

Sun, 21 May 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 21 May 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
only registered tourist will be allowed for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : FILE PHOTO

मुख्य सचिव बीबी व्यास ने डीजीपी और मंडलायुक्त कश्मीर को असेस कंट्रोल गेट दोमेल तथा चंदनबाड़ी में मजबूत तंत्र को विकसित करके पंजीकृत यात्रियों और सेवादारों को ही अमरनाथ यात्रा की इजाजत देने को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


श्रीनगर में शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव ने यात्रा संबंधी कई दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में यात्रा ट्रैक के पुनर्निर्माण, अपग्रेडेशन, पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर बर्फ हटाने, बिजली, पानी की व्यवस्था एमआरटीएस की नियुक्ति, पहलगाम और सोनमर्ग में सफाई व्यवस्था, लखनपुर से सोनमर्ग पहलगाम तक हाईवे समेट ट्रांजिट कैंप स्थापित करने, असेस कंट्रोल, सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के सचिव ने बताया कि यात्रा क्षेत्र मेें पहलगाम और सोनमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी कचरा निस्तारण और सालिड वेस्ट पर काम करेगी। पीडीडी आयुक्त सचिव ने बताया कि बिजली व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि बेस अस्पताल, मेडिकल एड सेंटर और इमरजेंसी एड सेंटर पर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ कर्मी तैनात होंगे

only registered tourist will be allowed for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रबंधों की समीक्षा - फोटो : डेमो फोटो
मुख्य सचिव ने यात्रियों की बेहतर सेहत के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने मंडलायुक्त कश्मीर को यात्रा के दौरान बेहतर और मजबूत आपदा प्रबंधन बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी एसपी वैद, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला आदि मौजूद रहे। 

मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा में बेहतर आपदा प्रबंधन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यात्रा में मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए 122 एसडीआरएफ और 172 एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। होम गार्ड के सौ स्वयंसेवी और इतने ही सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व बालटाल और पहलगाम में मॉक ड्रिल करके खामियों को दूर किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed