{"_id":"a8a1aefffcf3756a990cdc34889e260d","slug":"only-pdp-can-solve-public-problems-said-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवामी मसले हल करने की क्षमता पीडीपी के पास: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवामी मसले हल करने की क्षमता पीडीपी के पास: महबूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीडीपी की अध्यक्ष और सांसद महबूबा मुफ्ती ने सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अब सियासी पहचान कायम रखने को खेल कर रही। उन्होंने कहा कि पीडीपी के पास अवामी मसले हल करने की क्षमता है। अपनी काबिलियत को पीडीपी ने सत्ता में और विपक्षी दल के रूप में साबित करते हुए अवाम का विश्वास हासिल किया है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि अगर अवाम ने पीडीपी को विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत दिया तो प्राथमिकता के आधार पर कश्मीर मसले के सियासी हल और रोजगार के संसाधन पैदा करने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा साझा सरकार ने रियासत के समक्ष नई चुनौतियां पैदा कर दी हैं, यह नहीं होता अगर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद होते।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि कश्मीर मसले के सियासी समाधान के लिए मुफ्ती मोहम्मद सईद का विजन है। 2003 में उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर बेहतर काम किया था। उस समय वाजपेयी ने जो ऐतिहासिक कदम उठाए थे, वह मुफ्ती की वजह से ही थे।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 ने पार्टी कैडर और अवाम को रियासत में एक बेहतर सियासी मंच पीडीपी के रूप में मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात दशकों में रियासती अवाम को अराजकता की वजह से काफी कीमत चुकानी पड़ी है। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपना अधिक सियासी जीवन विपक्षी दल के रूप में ही गुजारा।
इसलिए अवाम को पीडीपी के 36 महीनों के शासन की तुलना नेकां के 36 साल के शासन से करनी चाहिए। महबूबा ने कहा कि नेकां ने रियासती अवाम को आजादी, रायशुमारी और स्वायत्तता की मांगों के अलावा कुछ नहीं दिया। सत्ता पक्ष के लोगों और कार्यकर्ताओं को नेकां ने सिर्फ बगैर वेतन वाली नौकरियां देकर गुमराह किया।