फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   only one govt bus for 60k peoples in jammu

यहां 60 हजार लोगों के लिए महज एक सरकारी बस

Wed, 18 Mar 2015 01:12 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
only one govt bus for 60k peoples in jammu

रियासत में सरकारी बसों की हालत देश के सभी राज्यों में खराब है। पिछले एक दशक से राज्य परिवहन निगम की बसों का आंकड़ा लगातार कम होता गया। साल दर साल बसें कंडम होती गई और नई बसें पैसे के अभाव में खरीदी नहीं जा सकती। इसी का नतीजा है कि राज्य में 60 हजार से अधिक लोगों पर औसत एक सरकारी बस चलती है।

विज्ञापन


जो दूसरे राज्यों की तुलना में कहीं पर नहीं टिकती। सरकारी बसों की हालत कुछ ऐसी है कि आधे से अधिक मरम्मत के अभाव में चलती ही नहीं। ऐसी हालत होने से आय भी कम हो रही है। जो इसे चलाने में नाकाफी है। सैकड़ों रूट पर एसआरटीसी की बसें नहीं चलतीं। राज्य परिवहन निगम के पास मौजूदा समय में 750 वाहन हैं।
विज्ञापन


इनमें 400 बसें शामिल हैं। इनमें से 300 ही एक वक्त पर चलती हैं। बाकी की मरम्मत और रिपेयर के अभाव में वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। एक हजार ऐसे रूट हैं, यहां पर सरकारी बसें नहीं चलतीं। राज्य की आबादी सवा करोड़ है। राज्य के भीतर चलने वाली बसों की संख्या 200 है। कई जिलों में एक-एक बस चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ एक-एक बस चलती है। कश्मीर के लिए एक वक्त 50 बसें रोजाना चलती थीं, अब दस भी नहीं चलतीं।

अंतर्राज्यीय बसों का सहारा

only one govt bus for 60k peoples in jammu

एसआरटीसी के 750 वाहनों के फ्लीट की सालभर की कमाई 90 करोड़ रुपए है। इसमें से अंतर्राज्यीय बसों की हिस्सेदारी 30 करोड़ रुपए है। बाकी के 60 करोड़ में से 50 करोड़ ट्रकों का राजस्व है। बची हुई 10 करोड़ की कमाई भी श्रीनगर और कटड़ा में चलने वाली बसों से आता है।

अंतर जिला और जिला स्तर पर चलने वाली बसों की कमाई न के बराबर है। पिछले दो साल से राज्य परिवहन निगम अपनी कमाई से एक नई बस नहीं खरीद सका। पांच साल पहले जेएनयूआरएम के तहत निगम को 150 बसें मिली थीं। जिनको रियासत के भीतर चलना था, लेकिन इन बसों को अंतर्राज्यीय स्तर पर चलाया गया।

नतीजा, दस साल में कंडम होने वाली बसें पांच साल में ही कंडम हो गईं। पिछले चार साल में सिर्फ चार नई बसें निगम के पास पंजीकृत हुईं। पिछले दो साल से तो एक भी नहीं। दस साल पहले निगम के पास 1600 बसें थीं।

प्राइवेट यात्री वाहनों का दबदबा
राज्य में 10009 निजी बसें चल रही हैं। 14853 मिनी बसें चल रहीं। 37147 आटो रिक्शा चल रहे। करीब 60 हजार निजी यात्री वाहन चल रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में निजी यात्री वाहनों की संख्या कितनी हावी है। दरअसल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े अधिकतर लोग राजनीतिक पार्टियों से हैं। इसलिए सरकारी बसों की तरफ कोई ध्यान नहीं देता।

आसान नहीं रिवाइव करना

only one govt bus for 60k peoples in jammu

परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली का कहना है कि एसआरटीसी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए केंद्र से विशेष पैकेज मांगा जाएगा। एसआरटीसी के पास वाहनों की संख्या, रनिंग रूट आदि की डिटेल मांगी गई है।

एसआरटीसी की ऐसी हालत की समीक्षा होगी। निजी बसों का जाल पूरी तरह से हावी हो चुका है, जिसको हटाना एक कड़ी चुनौती है।
 
अन्य राज्यों से कोसों दूर
हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के पास 5000 से अधिक बसें हैं, पंजाब के पास दस हजार, आंध्र प्रदेश के पास 35 हजार, राजस्थान में डेढ़ लाख, दिल्ली में भी 20 हजार से अधिक सरकारी बसें चलती हैं। इसके आगे जम्मू-कश्मीर की 400 बसें शून्य के बराबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed