फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only essential goods shops opened under the city committee

नगर कमेटी के अधीन खुलीं सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें

विज्ञापन
Only essential goods shops opened under the city committee
रियासी। प्रशासनिक निर्देश के बाद मंगलवार को म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन आने वाले सभी मुख्य व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि जरूरी व रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को बेचने वाली दुकानें खुली रही।
विज्ञापन

मंगलवार को भी डेयरी उत्पादों सहित फल-सब्जी और दवा दुकानें खुलीं रहीं। जिला मुख्यालय के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र तरैंथा, गीता नगर, ग्रांमोड़, माड़ी, विजयपुर और अगार बल्लियां सहित पौनी, रनसू, माहौर, दरमाडी और अरनास में दुकानों को खोला रखा गया। बुधवार को सभी प्रकार की दुकानें खोलने के निर्देश हैं। जरूरी सामान की दुकानों खुलने के बावजूद भी लोगों की आवाजाही काफी कम रही। जरूरी स्थिति में ही लोगों ने बाजार का रुख किया। एक दिन छोड़ कर दुकानों को खोलने पर कुछ दूकानदारों ने कहा कि सोमवार से शुक्रवार शाम पांच बजे तक बाजार को खोल कर तीन दिन के लिए संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगा देना चाहिए। एक दिन बाद बाजार खुलने पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है, जिससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed