{"_id":"62135d43e3f22757360b007e","slug":"only-151-new-cases-of-corona-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update Jammu Kashmir : प्रदेश में 151 नए संक्रमित, रियासी समेत चार जिलों में कोई केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update Jammu Kashmir : प्रदेश में 151 नए संक्रमित, रियासी समेत चार जिलों में कोई केस नहीं
Mon, 21 Feb 2022 03:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:07 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में चौबीस घंटे के भीतर 496 मरीज स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 1949 ही रह गए है। इस बीच किसी भी मरीज की जान नहीं गई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना केस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 151 मामलों की पुष्टि हुई है। चार जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। 496 मरीज स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 1949 ही रह गए है।
विज्ञापन
रियासी, पुंछ, शोपियां और गांदरबल जिलों में कोई नया मामला पिछले चौबीस घंटों के दौरान नहीं आया है। अन्य जिलो में जम्मू में 43, उधमपुर में सात, राजोरी में दो, डोडा में 25, कठुआ में चार, किश्तवाड़ में चार और रामबन में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में 29, बारामुला में पांच, बडगाम में चार, पुलवामा में सात, कुपवाड़ा में आठ, अनंतनाग में तीन, बांदीपोरा में दो व कुलगाम में तीन नए मामले आए हैं। ऐसे में कुल मिलाकर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1949 रह गई है। जम्मू संभाग में 1030 व कश्मीर संभाग में 919 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं।
विज्ञापन