{"_id":"67f55539b70b328c500f926f","slug":"online-audition-of-rockstar-x-mr-and-miss-india-extraordinaire-opens-know-dates-and-place-in-jammu-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: रॉकस्टार एक्स मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्स्ट्राऑर्डिनेयर का ऑनलाइन ऑडिशन खुला, अमर उजाला मीडिया पार्टनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रॉकस्टार एक्स मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्स्ट्राऑर्डिनेयर का ऑनलाइन ऑडिशन खुला, अमर उजाला मीडिया पार्टनर
Tue, 08 Apr 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:41 PM IST
सार
पहले ऑडिशन के बाद जो लोग अभी तक भाग नहीं ले सके, उनके लिए ऑनलाइन ऑडिशन का विकल्प खुला है। इच्छुक उम्मीदवार फील द बीट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @feelthebeat_jammu के बायो में दिए लिंक के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस सीजन में विजेताओं के लिए कुल 2 लाख रुपये का इनाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फील द बीट के संस्थापक हनी गोस्वामी के टैलेंट शो रॉकस्टार एक्स मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्स्ट्राऑर्डिनेयर 2025 का सीजन 2 शुरू हो गया है। इस बार शो का मीडिया पार्टनर है अमर उजाला।टैलेंट शो आयोजित करने के लिए जाने जाने वाले गोस्वामी ने इससे पहले क्षेत्रीय स्तर पर जम्मू के रॉकस्टार का आयोजन किया था, जिसमें विजेताओं को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था। उस शो को इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 1 के विजेता टाइगर पॉप ने जज किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मंच पर छाया 2024 का शो
हनी गोस्वामी ने साल 2024 में इस शो को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर इस शो को और लोकप्रिय बनाया। इस टैलेंट शो में नृत्य, गायन और मॉडलिंग की प्रतिभाओं ने अपनी चमक बिखेरी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और विजेता को 1.2 लाख रुपये दिए गए। शो को प्रिंस नरूला ने गायन और मॉडलिंग कैटेगरी में जज किया, जबकि इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 2 की विजेता सौम्या कांबले ने डांस शो को जज किया।
विज्ञापन
सीजन 2: बड़ा, बेहतर और ग्लैमरस
अब सीजन 2 के साथ यह टैलेंट शो और भी बड़ा और धमाकेदार होने जा रहा है। इस बात डांस कैटेगरी को की जज होंगी बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर वर्तिका झा, जो फिल्म स्ट्रीट डांसर और कई हिट म्यूजिक वीडियो में शानदार काम करती हुई नजर आ चुकी हैं। सिंगिंग और मॉडलिंग कैटेगरी के जजों का एलान फिलहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पहले ऑडिशन में दिखा जोश
सीजन 2 का पहला ऑडिशन 6 अप्रैल 2025 को जम्मू के सनफोर्ट स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें करीब 80 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इनमें से 50 से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। ऑडिशन को मुंबई के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर आकाश शर्मा ने जज किया।
इनाम और अवसर
इस सीजन में विजेताओं के लिए कुल 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है, जो डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग - तीन केटेगरी में होगा। इसके अलावा, मॉडलिंग के ग्रैंड फिनाले के विजेता टीवी विज्ञापन, गाने या वेब सीरीज में काम करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
ऑनलाइन ऑडिशन खुले
पहले ऑडिशन के बाद जो लोग अभी तक भाग नहीं ले सके, उनके लिए ऑनलाइन ऑडिशन का विकल्प खुला है। इच्छुक उम्मीदवार फील द बीट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @feelthebeat_jammu के बायो में दिए लिंक के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।
अगले ऑडिशन की तारीखें
अगला ऑडिशन 20 अप्रैल 2025 को रियासी और 27 अप्रैल 2025 को किश्तवाड़ के डिग्री कॉलेज में होगा। किश्तवाड़ में किडजी स्कूल ऑडिशन पार्टनर के रूप में शामिल है।
मजबूत सहयोग
यह मेगा टैलेंट हंट मुल्क राज अशोक कुमार ज्वैलर्स द्वारा संचालित है। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर, मिर्ची एफएम मनोरंजन पार्टनर, सनफोर्ट स्कूल चन्नी हिम्मत सहायक पार्टनर और पार्टनर प्रिंट एंड कॉपी व डी डी रिप्रोग्राफिक्स प्रिंटिंग पार्टनर के रूप में शामिल हैं। शो का प्रबंधन प्लानर्स पीडिया कर रहा है।
फिनाले में और बड़ा धमाल
हनी गोस्वामी ने बताया कि इस साल के फिनाले में पहले से कहीं अधिक प्रतिभागी और प्रतिभा देखने को मिलेगी। इस शानदार शुरुआत के साथ, इंडिया के रॉकस्टार एक्स मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्स्ट्राऑर्डिनेयर 2025 भारत के सबसे बड़े टैलेंट मंचों में से एक बनने की राह पर है।