फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   onion rate increased

Jammu News: प्याज के दाम आठ दिन में बढ़े 10 रुपये, अब 30 रुपये किलो

विज्ञापन
onion rate increased
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। सब्जियों की कीमत कब कितनी बढ़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आठ दिन पहले 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 30 रुपये किलो पहुंच गया। टमाटर के बाद अचानक प्याज के भाव बढ़ने से रसोई का बजट फिर से बिगड़ गया। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टमाटर की तरह ही प्याज की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

अभी तक टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे। कीमत में 15 दिन में कुछ राहत मिली तो अब प्याज की कीमत लोगों को रुलाने लगी। करीब एक माह पहले जो टमाटर 200 रुपये किलो से ऊपर बिक रहा था वह 70-80 रुपये किलो में मिल रहा है। नरवाल मंडी में सब्जियों के थोक विक्रेता मन्नू पुरी का कहना है - 12 अगस्त से पहले प्याज 18 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। एक हफ्ते में अचानक प्रति किलो 10 रुपये की वृद्धि हो गई। उनका कहना है कि बारिश कम होने से टमाटर की आवक बढ़ गई है, जिससे भाव कम हो गए।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक रहेगी सख्ती

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। 31 दिसंबर तक ड्यूटी लागू रहेगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन लाख टन प्याज का स्टाक भी रखा है। इसका कितना लाभ आम लोगों को मिल लाएगा, यह तो आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed