{"_id":"5cba2cc3bdec2214065a747f","slug":"one-terrorist-killed-in-a-brief-exchange-of-fire-between-terrorists-and-security-forces-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर, एक अन्य के घिरे होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर, एक अन्य के घिरे होने का अंदेशा
Sat, 20 Apr 2019 01:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार की देर शाम आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। एक अन्य आतंकी के घिरे होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: One unidentified terrorist killed in a brief exchange of fire between terrorists and security forces in Sopore's Watergam area. Arms and ammunition recovered. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 19, 2019
विज्ञापन
जिले के सोपोर इलाके के राफियाबाद के वाटरगाम में सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने देर शाम हमला किया। आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन