{"_id":"579ef24c4f1c1bda762b92db","slug":"one-terrorist-killed-as-army-foils-an-infiltration-bid-in-naugam-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगम सेक्टर में सोमवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। फिलहाल एलओसी से सटे इस इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में नौगाम में यह घुसपैठ की तीसरी घटना है। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से एक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। पहले ही सतर्क जवानों को इसकी भनक लग गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर पर आतंकी को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Army also recovered one AK-47 from the terrorist who was killed in infiltration bid in Naugam sector (J&K).
— ANI (@ANI_news) August 1, 2016
विज्ञापन
लेकिन आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी। जबावी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को मार गिराया। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल और सामान बरामद हुआ है। गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इस एनकाउंटर में दो जवान भी शहीद हो गए थे।
इसे पहले 26 जुलाई को सेना को नौगाम सेक्टर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सेना ने एक मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकडने में सफल रही थी। जबकि चार विदेशी आतंकी को मार गिराया था। 15 अगस्त से पहले लगातर एलओसी पर पाकिस्तान की ओर घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है।