फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one terrorist arrest in anantnag

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपनाया नया तरीका

Thu, 24 Nov 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग Updated Thu, 24 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
one terrorist arrest in anantnag
सर्च ऑपरेशन के दौरान मौजूद सेना के जवान - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश के बाद अब आतंक का दामन थामने वाले युवाओं की घर वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को भी सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए एक युवा को उनके परिवार वालों को सौंपा। इसके पहले भी एक युवक आतंकी संगठन छोड़कर घर लौट चुका है।

आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर 3 राष्ट्रीय रायफल्स तथा अनंतनाग पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान बेवोरा गांव में एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओबेश अहमद लोन बताया। बताया कि एक महीने पहले ही वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ है। इसके लिए उसे भड़काया गया था।
विज्ञापन

घर वालों को आतंकी पर निगरानी रखने की हिदायत

one terrorist arrest in anantnag
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पूछताछ के दौरान ही उसकी काउंसिलिंग कर घर वापसी की राह तैयार की गई। वह आतंक का रास्ता छोड़ने और घर लौटने पर राजी हो गया। उसने फिर कभी इस दिशा में मुड़कर न देखने का भी भरोसा दिलाया।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसके अभिभावक को थाने में बुलाकर युवक को सौंपा। साथ ही घर पर भी उसे बेहतर माहौल देने तथा लगातार निगरानी करने की हिदायत दी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों बैठक में सुरक्षाबलों से युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed