{"_id":"fe4fd32bf38be339363d63e990426a24","slug":"one-new-train-from-katra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा से चली इस ट्रेन की जानकारी है क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा से चली इस ट्रेन की जानकारी है क्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से मंगलवार सुबह एक और स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। कटड़ा-सिकंदराबाद (02686) नई ट्रेन कटड़ा रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद के लिए सुबह साढ़े छह बजे अपने निर्धारित समय से रवाना हुई।
विज्ञापन
इस स्पेशल ट्रेन का स्टापेज उधमपुर या जम्मू में नहीं है, जबकि कटड़ा से सीधे नई दिल्ली, झांसी, नागपुर, बंगलूरू, सिकंदराबाद इस प्रीमियम ट्रेन के ठहराव हैं। इस संबंध में कटड़ा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि प्रीमियम ट्रेन पूजा होलीडे स्पेशल के रूप चलाई गई है।
विज्ञापन
ट्रेन सप्ताह में एक दिन मंगलवार को कटड़ा तथा सिकंदराबाद के बीच चलेगी और इसे दूसरा व आखिरी फेरा 28 अक्तूबर को कटड़ा से सिकंदराबाद के लिए रवाना किया जाएगा। उधर, इलाहाबाद स्पेशल (04121) जम्मू में बुधवार को पहली बार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन को भी सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा, जिससे खास तौर से त्योहारी सीजन में होने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन