फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One more dies due to Swine Flu, toll reaches 14 in Kashmir

कश्मीर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Tue, 24 Mar 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, श्रीनगर Updated Tue, 24 Mar 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
One more dies due to Swine Flu, toll reaches 14 in Kashmir

शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ एच1एन1 वायरस की चपेट में आकर घाटी में अब तक चौदह लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


विशेष स्वाइन फ्लू की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेना भी जारी है।

स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि अस्पताल में मंगलवार को नौहट्टा श्रीनगर निवासी एक 55 वर्षीय महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई। उसे गत चार मार्च को स्किम्स में भर्ती किया गया था। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक मरीज का इलाज जारी है।
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल की विशेष ओपीडी में 53 मरीजों को जांचा गया, जिनमें से नौ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी कई सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। घाटी में अब तक 394 लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किम्स में 103 और  श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में एक मरीज की मौत हो चुकी है। इस बीच जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम में मंगलवार को दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए।


होम के आइसोलेशन वार्ड में अभी दो मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार विशेष ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed