फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more death for swine flu in jammu

जम्मू में स्वाइन फ्लू से डाक्टर की मौत

Fri, 27 Feb 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Fri, 27 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
one more death for swine flu in jammu

पिछले तीन दिन से गंभीर रूप से बीमार जम्मू स्वास्थ्य विभाग के एक पीडियाट्रिक डाक्टर की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वीरवार को मौत हो गई। जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम स्वाइन फ्लू सर्विलांस सेंटर से वीरवार दोपहर को उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन


वह वेंटिलेटर पर थे। उनके सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन स्वाइन फ्लू के लक्षण होने से उनकी एच1एन1 वायरस से मौत होने की आशंका है। पिछले दो दिन में जम्मू में तीन संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच घाटी में नौ और पाजिटिव मामले सामने आए हैं।   
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल बिश्नाह में कार्यरत डा. भूपेंद्र सिंह (40) को गत मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज देने के बाद चोपड़ा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया ने डाक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे विभाग के लिए यह दुखद है। डाक्टर को एयरलिफ्ट करने के दौरान एयरपोर्ट जम्मू तक जीएमसी से कोई टीम न भेजे जाने से घरवालों को निजी डाक्टर और टेक्नीशियन की सेवाएं लेनी पड़ीं।

इस बीच चोपड़ा नर्सिंग होम में वीरवार को दो नए मरीजों को भर्ती करने के साथ यह आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। इसमें एक संदिग्ध मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में 52 मरीज पहुंचे।

इसी तरह सरवाल और गांधीनगर अस्पताल की विशेष ओपीडी में 193 मरीज जांच करवाने पहुंचे। इनमें स्क्रीनिंग के बाद 21 मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए। जम्मू के सौ से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

घाटी में भी पाजिटिव मामलों का आना जारी है। स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुमा भट्ट के अनुसार नौ नए पाजिटिव मामलों के साथ यह आंकड़ा 181 तक पहुंच गया है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।


इसमें एक गंभीर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वीरवार को अस्पताल की विशेष ओपीडी में 195 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। अस्पताल में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे पचास डाक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों को वैक्सीन दी गई। इसके अलावा लैब के लिए एनसीडीसी नई दिल्ली की ओर से पांच सौ मरीजों के  सैंपल जांच के लिए केमिकल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed