{"_id":"2a2fb826087f2650fb15232b980a5de4","slug":"one-more-dead-body-found-from-saddal-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"118 दिन बाद पंचैरी से मिला एक और शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
118 दिन बाद पंचैरी से मिला एक और शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
पंचैरी के आपदा ग्रस्त सद्दल गांव से 118 दिन बाद शुक्रवार को एक चार वर्षीय बच्चे का शव मिला। उसकी पहचान नमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव बच्चे के पिता कैलाश कुमार को सौंप दिया।
पुलिस और पीडब्ल्यूडी की तरफ से बचे शवों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अब तक 31 लाशें मलबे से निकाली जा चुकीं हैं। नौ और शव मलबे में दबे होने की आशंका है।
गत छह सितंबर को कहर बरसाने वाली बारिश के दौरान पूरा सद्दल गांव भूस्खलन का शिकार होकर मलबे में दब गया था।
बच्चे का शव देखकर कैलाश जैसे बावला हो गया। दरअसल, वह अपने परिवार का इकलौता सदस्य है, जो आपदा में किसी तरह जिंदा बच गया था।
पत्नी सहित तीन बच्चों को त्रासदी ने छीन लिया। अब उसे पत्नी के अलावा दो अन्य बच्चों के शव मिलने का भी इंतजार है।