अमरनाथ: गुफा के पास नागपुर के श्रद्धालु की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दौरान एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो गई। यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 37 हो चुकी है। नागपुर के रहने वाले 39 साल के राजेंद्र महादेव की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई।
कल रात मुख्य गुफा के पास पहुंचते ही राजेंद्र को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें पास के अस्पताल शिविर में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
28 जून को शुरू हुई थी यात्रा
अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी। 45 दिन चलने वाली इस यात्रा के दौरान अब तक 37 लोग जान गंवा चुके हैं।
मरने वालों में अधिकर की मौत दिल का दौरा पड़ने से ही हुई है।
कुछ दिन पहले भी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति की मौत पंचतारणी में इसी तरह हो गई थी।