फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one mode day to buy prospectus

प्रोस्पेक्टस लेने के लिए एक दिन और मिला

Wed, 17 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
one mode day to buy prospectus

जेयू के साथ मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला पाने के लिए जेयू की ओर से करवाई जा रहे एंट्रेंस परीक्षा के लिए प्रोस्पेक्टस लेने के लिए विद्यार्थियों को एक दिन और मिल गया है। जेयू के डीन एकेडिमक अफेयर्स विभाग की ओर से एंट्रेंस फार्म भरने के लिए आखिरी तिथि पंद्रह जून रखी गई थी। विभाग ने आवेदन फार्म भरने के लिए दो दिन का समय बढ़ाकर बुधवार को आखिरी तिथि रखी है।

विज्ञापन


जेयू कैंपस सहित अन्य कैंपस और कालेजों  के विभिन्न विभागों में करीब तीन हजार सीटों के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने वाली है। विभाग की सूचना के मुताबिक अब तक पीजी कोर्स की एंट्रेंस परीक्षा के लिए साढ़े बारह हजार से भी ज्यादा के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरे हैं, जिनकी संख्या बुधवार को देर शाम तक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कैंपस में पीजी कोर्स के लिए सीट हासिल करने के लिए एक सीट पर चार से पांच विद्यार्थियों की दावेदारी रहेगी, ताकि वह अपने मनपसंद विषय में दाखिला पा सकें। एंट्रेंस परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी जम्मू यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से 18 जून से लेकर 24 जून तक अपना एडमिट कार्ड (रोल नंबर) भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने जानकारी दी कि जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से जम्मू संभाग के पुंछ, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी जिले के विभिन्न कालेजों सहित लेह और श्रीनगर में भी परीक्षा केंद्रों को स्थापित किया है। पच्चीस जून को सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक एंट्रेंस परीक्षा होगी।


जेयू प्रशासन की ओर से 26 जून को सुबह एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिका जारी होगी और परिणाम चार जुलाई को निकलेगा। परिणाम निकलने के बाद से ही विद्यार्थी विषय से संबंधित विभागों में अपना दाखिला फार्म और फीस जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed