फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one million fine on accused of ragging

रैगिंग के आरोपी छात्रों पर लगा एक लाख का जुर्माना

Fri, 26 Feb 2016 07:29 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
one million fine on accused of ragging

रैगिंग के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) प्रशासन ने फ्रेशर विद्यार्थियों के साथ रैगिंग करने के आरोपी सीनियर छात्रों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद से जांच में जुटी एंटी रैगिंग कमेटी ने इसे सही पाया और आरोपी छात्रों पर एक लाख से अधिक का जुर्माना लगा दिया।

मार्च के पहले सप्ताह में सभी विद्यार्थियों को जुर्माना राशि भरने को कहा गया है, अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है। एसएमवीडीयू के सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष बैचलर आफ आर्किटेक्चर के दूसरे वर्ष के सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन

आधों ने चुकाई कीमत, शेष पर लटक रही कड़ी कार्रवाई की तलवार

one million fine on accused of ragging

एंटी रैगिंग कमेटी ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और गहन जांच शुरू कर दी। कमेटी ने अठारह आरोपी विद्यार्थियों की पहचान की और उन पर 1.07 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।

मुख्य आरोपी के रूप में एक छात्र पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे बाद में 25 हजार किया गया। कुछ विद्यार्थियों ने जुर्माना राशि जमा करा दी है।

एसएमवीडीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. जुगल खजूरिया ने कहा कि अठारह विद्यार्थियों पर रैगिंग के आरोप सच पाए गए थे। आरोपियों पर जुर्माना किया गया है।

आधे विद्यार्थी जुर्माना राशि जमा करा चुके हैं। मुख्य आरोपी छात्र की जुर्माना राशि को अब कम कर दिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह तक जुर्माना राशि जमा करवाने की मियाद है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed