{"_id":"e8b089ce9453f67ffe8b65903daa98bd","slug":"one-militent-killed-in-keran-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरन सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरन सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे केरन सेक्टर में वीरवार को सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एक आतंकी मारा गया। वहीं आतंकियों की फायरिंग से सेना के दो जवान घायल हो गए। सैन्य सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर के रव्थनाड दोमारी इलाके के करीब सेना के जवानों को पीओके की ओर से आतंकियों का एक दल घुसपैठ करता नजर आया।
सतर्क जवानों ने पहले तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सूत्रों के अनुसार इस दल में करीब पांच से छह आतंकी थे। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई।
सेना के घायल दोनों जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। देर शाम तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी था। इस दौरान रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर भी मिली।
विज्ञापन