फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one militant killed in anantnag

कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Thu, 15 Dec 2016 11:41 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
one militant killed in anantnag
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने जहां लश्कर के डिविजनल कमांडर को ढेर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में एक हिजबुल आतंकी मारा गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के सोपोर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


एसपी सोपोर हरमीत सिंह के मुताबिक सुरक्षाबलों ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। इसी दौरान मकान मालिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसके मकान में एक विदेशा आतंकी छिपा हुआ है।जिसके बाद आसपास के मकानों को भी खाली करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग का छात्र था अनंतनाग में मारा गया आतंकी

one militant killed in anantnag
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त लश्कर के डिविजनल कमांडर अबु बकर के रूप में हुई है जोकि इलाके में आठ सालों से सक्रिय था। एसपी के मुताबिक मारे गए आतंकी का काम घुसपैठ कर आए आतंकियों को आगे का काम सौंपना था।

मारा गया आतंकी ए प्लस प्लस कैटेगरी का आंतकी था जिस पर करीब 12 लाख रुपये का ईनाम था। उसके पास से एक एके-47 राइफल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाके के पास आतंकी सड़क पार कर रहा था। जिसपर सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की। 

इसी दौरान आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed