{"_id":"5850d71b4f1c1ba06f64af55","slug":"one-militant-killed-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने जहां लश्कर के डिविजनल कमांडर को ढेर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में एक हिजबुल आतंकी मारा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के सोपोर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
एसपी सोपोर हरमीत सिंह के मुताबिक सुरक्षाबलों ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। इसी दौरान मकान मालिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसके मकान में एक विदेशा आतंकी छिपा हुआ है।जिसके बाद आसपास के मकानों को भी खाली करवा लिया गया।

इंजीनियरिंग का छात्र था अनंतनाग में मारा गया आतंकी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त लश्कर के डिविजनल कमांडर अबु बकर के रूप में हुई है जोकि इलाके में आठ सालों से सक्रिय था। एसपी के मुताबिक मारे गए आतंकी का काम घुसपैठ कर आए आतंकियों को आगे का काम सौंपना था।
मारा गया आतंकी ए प्लस प्लस कैटेगरी का आंतकी था जिस पर करीब 12 लाख रुपये का ईनाम था। उसके पास से एक एके-47 राइफल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाके के पास आतंकी सड़क पार कर रहा था। जिसपर सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की।
इसी दौरान आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।