कश्मीरः हत्थे चढ़ा जैश-ए-मोहम्मद का डिविजनल कमांडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात आर्मी, सीआरपीएफ और पुलिस ने सोपोर में एक संयुक्त अभियान चलाते हुए जैश ए मोहम्मद के डिविजन कमांडर एक खुंखार आतंकवादी को दबोचने में सफलता हासिल की। सेना और अन्य सुरक्षाबल आतंकवादी से पूछताछ में लगे हुए हैं।
श्रीनगर पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्र के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोपोर के जंगलों में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं।
सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस, सोपोर पुलिस, सेना की 27 आरआर और सीआरपीएफ की 179 बटालियन ने क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में एक संयुक्त अभियान चलाया।
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जैश ए कमांडर के डिविजनल कमांडर और खुंखार आतंकवादी सद्दिक अहमद पुत्र गुलाम सरवर को दबोचने में सफलता हासिल की। बताया जाता है कि गिरफ्त में आया आतंकी साथियों के साथ मिलकर चुनाव के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
चुनाव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश
पकड़ा गया आतंकवादी पाकिस्तान के खैबर पख्तून खां के हरीपोर क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को एक एके 47, दो मैग्जीन, 70 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार सद्दिक अहमद की गिनती जैश ए मोहम्मद के दुर्दांत आतंकियों में होती है। बताया जाता है कि पूर्व में भी वह कई वारदातों में शामिल रहा है।
सुरक्षाबल आतंकवादी के गिरफ्त में आने को बड़ी कामयाबी मानकर चल रहे हैं। गौरतलब है कि चुनावों के मद्देनजर आतंकी संगठनों ने क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
खुफिया एजेंसियां जम्मू कश्मीर में चुनावों के दौरान लगातार किसी बड़ी वारदात का इनपुट सुरक्षाबलों को दे रहे हैं। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस कड़ी में सेना और अन्य सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है।