फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one militant caught by army

कश्मीरः हत्थे चढ़ा जैश-ए-मोहम्मद का डिविजनल कमांडर

Sat, 08 Nov 2014 07:18 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
one militant caught by army

शुक्रवार देर रात आर्मी, सीआरपीएफ और पुलिस ने सोपोर में एक संयुक्त अभियान चलाते हुए जैश ए मोहम्मद के डिविजन कमांडर एक खुंखार आतंकवादी को दबोचने में सफलता हासिल की। सेना और अन्य सुरक्षाबल आतंकवादी से पूछताछ में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्र के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोपोर के जंगलों में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस, सोपोर पुलिस, सेना की 27 आरआर और सीआरपीएफ की 179 बटालियन ने क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में एक संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जैश ए कमांडर के डिविजनल कमांडर और खुंखार आतंकवादी सद्दिक अहमद पुत्र गुलाम सरवर को दबोचने में सफलता हासिल की। बताया जाता है कि गिरफ्त में आया आतंकी साथियों के साथ मिलकर चुनाव के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

चुनाव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

one militant caught by army

पकड़ा गया आतंकवादी पाकिस्तान के खैबर पख्तून खां के हरीपोर क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को एक एके 47, दो मैग्जीन, 70 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार सद्दिक अहमद की गिनती जैश ए मोहम्मद के दुर्दांत आतंकियों में होती है। बताया जाता है कि पूर्व में भी वह कई वारदातों में शामिल रहा है।

सुरक्षाबल आतंकवादी ‌के गिरफ्त में आने को बड़ी कामयाबी मानकर चल रहे हैं। गौरतलब है कि चुनावों के मद्देनजर आतंकी संगठनों ने क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

खुफिया एजेंसियां जम्‍मू कश्मीर में चुनावों के दौरान लगातार किसी बड़ी वारदात का इनपुट सुरक्षाबलों को दे रहे हैं। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस कड़ी में सेना और अन्य सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed