फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one militant and one OGW arrested from Sopore of Jammu-Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सोपोर से अंसार गज्वातुलहिंद का आतंकी और उसका मददगार गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
one militant and one OGW arrested from Sopore of Jammu-Kashmir
गिरफ्तार आतंकी और ओजीडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने अंसार गज्वातुलहिंद के एक आतंकी और एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए इन आतंकियों से दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह दोनों उत्तरी कश्मीर में युवाओं की नई भर्ती को अंजाम देने के मंसूबे से वहां पहुंचे थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने जाकिर मूसा के नेतृत्व वाले इस आतंकी संगठन के आतंकी व ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

युवाओं की भर्ती को अंजाम देने के मंसूबे से पहुंचे थे सोपोर

one militant and one OGW arrested from Sopore of Jammu-Kashmir
दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के चिक हायगाम से इन दोनों को दबोचा गया। त्राल डाडसरा का परवेज अहमद संगठन का एक सक्रिय आतंकी है, जबकि बोहू अवंतीपोरा का आमिर सक्रिय ओजीडब्ल्यू है। दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले यह दोनों उत्तरी कश्मीर में आतंकी संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के लिए नए युवाओं की भर्ती को अंजाम देने के मंसूबे से सोपोर पहुंचे थे।

सूत्रों की मानें तो यह दोनों दो दिन पहले इलाके में पहुंचे थे। यहां वह स्थानीय ओजीडब्ल्यू के साथ संपर्क में थे ताकि उत्तरी कश्मीर से युवाओं को अपने संगठन में शामिल कर सके। पुलिस की इन पर लगातार नजर बनी हुई थी। मौका मिलते ही मंगलवार को साझे अभियान में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed