{"_id":"7276aa76059940bd51b31670e3710fc5","slug":"one-member-commission-will-take-decision-on-orop-jitendra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OROP पर एक सदस्यीय कमीशन करेगा फैसला : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OROP पर एक सदस्यीय कमीशन करेगा फैसला : जितेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के हर गतिरोध को दूर करेगी। इसके लिए एक सदस्यीय कमीशन का गठन किया गया है। यह पूर्व सैनिकों की हर शंकाओं का समाधान करेगा। वे रविवार को जम्मू प्रेस क्लब में आयोजित मीट द प्रेस में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही ओआरओपी के लिए प्रतिबद्ध थी। कैसे इसे लागू करना है इसको लेकर बातचीत चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल करते हुए घोषणा की। इसमें जो कुछ भी कमियां होंगी या जो कुछ भी पूर्व सैनिकों को शिकायत होगी, सभी पर कमीशन विचार कर उसका निराकरण करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाक गोलाबारी से उत्पन्न स्थिति तथा अन्य मसलों पर केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्रालय की पैनी नजर है। सारे घटनाक्रम का दोनों मंत्रालयों ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके अनुरूप फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
वैसे भी पाक गोलाबारी का भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की शादी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि इसमें किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए। शादी बधाई देने के लिए होती है। मेरी ओर से भी दिग्विजय को शादी की बधाई है।