फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   One lakh pilgrims arrived Amarnath

अमरनाथ यात्रा का आंकड़ा एक लाख के पार

Fri, 08 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
One lakh pilgrims arrived Amarnath
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
अमरनाथ यात्रा के सातवें दिन शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा एक लाख पार हो गया। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से 16367 श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही भक्तों का आंकड़ा 103063 तक पहुंच गया। पिछले साल सातवें दिन 19911 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी थी। तब कुल आंकड़ा 104918 था।

इस बीच, आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बम बम भोले के जयघोष के साथ आठवें जत्थे में रवाना हुए 1867 यात्री देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में पहुंच गए थे। इनमें 1464 पुरुष, 262 महिलाएं, 131 साधु, 8 साधवीं और दो किन्नर शामिल रहे।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को शालामार स्थित महाजन हाल केंद्र में पहलगाम रूट के लिए 848 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित संगम वैंक्वेट हाल में यात्रियों को 2500 टोकन जारी किए गए। सरस्वती और वैष्णवी धाम में सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में साधु संतों का तत्काल पंजीकरण करके उन्हें जत्थे के साथ रवाना किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed